Delhi Metro : मेट्रो यात्री जरूर पढ़े: 4 बजे से चलेगी ट्रेन
Delhi Metro :
दिल्ली
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:04 PM
Delhi Metro : मेट्रो यात्री जरूर पढ़े: 4 बजे से चलेगी ट्रेन
एमसीडी चुनाव के लिए प्रशासन ने उठाये कदम
नयी दिल्ली। लोगों को दिक्कत न हो यानि उनकी सुविधाओं के लिए सभी लाइनों पर मेट्रो तड़के चार बजे से चलेगी। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारी ने दी है
Delhi Metro :
बता दें, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिये होने वाले मतदान के दिन चार दिसंबर को मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तड़के चार बजे से शुरू होंगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एमसीडी के सभी 250 वार्ड पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा और शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, चार दिसंबर को दिल्ली नगर निगम चुनाव के दिन दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तड़के चार बजे से शुरू होंगी।
बयान में कहा गया है, सुबह छह बजे तक सभी लाइन पर 30-30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी। सुबह छह बजे के बाद रविवार की सामान्य समय सारिणी के अनुसार ट्रेन चलेंगी।