
Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 1 में रहने वाले पूर्व न्यायाधीश की पत्नी से बेखौफ बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। पूर्व जज की पत्नी के साथ हुई लूटपाट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र के सेक्टर अल्फा 1 में परिवार के साथ रह रहे सेवानिवृत्त जज की पत्नी कृष्णा की सुबह के समय घर के बाहर टहल रही थी। तभी बाइक पर दो लुटेरे पीछे से आए और उनके गले में पड़ी सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। इस मामले में थाना बीटा 2 कोतवाली शिकायत दी गई है। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। आसपास के सभी सीसी टीवी फुटेज को चैक किया गया है और जल्द ही घटना में बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।