National News : दिव्या काकरान को मिला दिल्ली श्री का अवार्ड
Divya Kakran receives Delhi Shree award
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:16 AM
New Delhi : नई दिल्ली। अपने दम पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने वाली भारत की बेटी दिव्या काकरान को दिल्ली श्री के अवार्ड से नवाजा गया है। दिव्या काकरान ने दुनियाभर में मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया है। दिव्या ने नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन से फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स साइंस में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। कुश्ती के बल पर वह भारतीय रेलवे में सीनियर टीटीई के पद पर कार्यरत हैं।
National News :
[video width="480" height="848" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/10/divya-kakran.mp4"][/video]
दिव्या का जन्म 8 अक्टूबर 1998 को मुजफ्फरनगर के एक सामान्य किसान के परिवार में हुआ। उनके पिता लंगोट बेचते हैैं। वो भारतीय फ्रीस्टाइल कुश्ती खिलाड़ी हैं। दिव्या एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2020 के 68 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला हैं। उन्होंने 2017 राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता। साल-2018 में एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक हासिल किया। उन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 2020 में भारत के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है। दिव्या काकरान के पिता सूरज पहलवान ने चेतना मंच को बताया कि उनकी बेटी का पूरे देश में सम्मान हो रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दिव्या को दिल्ली श्री के अवार्ड से नवाजा गया।