
पुलिस ने कहा कि घटना मोहन गार्डन के भगवती गार्डन इलाके में बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे हुई। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि पीड़ित गुड़गांव निवासी राम कुमार गुप्ता को पहले ही तारक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच में खुलासा हुआ कि पीड़ित ने आरोपी बिल्डर को कुछ पैसे दिए थे और बुधवार को गुड़गांव से अपने पैसे लेने आया था। उन्होंने आगे कहा कि इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और शर्मा ने गुप्ता पर गोली चला दी।