स्वामी चैतन्यानंद पर 15 छात्राओं ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, फरार बाबा की तलाश में पुलिस
दिल्ली
RP Raghuvanshi
24 Sep 2025 03:46 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
24 Sep 2025 03:46 PM
राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से एक और कथित बाबा की करतूत उजागर हुई है। खुद को शिक्षाविद और टीचर बताने वाले स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सामने आते ही बाबा फरार हो गए और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। New Delhi News :
32 छात्राओं के बयान, 15 ने लगाए सीधे आरोप
जांच में अब तक 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 15 ने साफ तौर पर बाबा पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आश्रम की वार्डन ने भी आरोपी को कुछ छात्राओं से मुलाकात कराने में भूमिका निभाई थी। अदालत में दर्ज इन बयानों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि चैतन्यानंद एक लग्जरी वॉल्वो कार में घूमता था, जिस पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। प्लेट पर 39 यूएन 1 लिखा था, जो जांच में नकली साबित हुआ। पुलिस ने आश्रम से सीसीटीवी फुटेज और हार्ड डिस्क जब्त कर एफएसएल जांच के लिए भेज दी है।
आरोप सामने आने के बाद संस्थान ने नाता तोड़ा
सूत्रों के अनुसार, चैतन्यानंद मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है। वह दक्षिण भारत के एक बड़े आश्रम की दिल्ली शाखा देख रहा था। पहले उसका नाम पार्थसारथी था, बाद में उसने खुद को चैतन्यानंद सरस्वती बताना शुरू किया। आरोप सामने आने के बाद संस्थान प्रबंधन ने उससे सभी संबंध तोड़ दिए और पद से हटा दिया। दिल्ली पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि चैतन्यानंद पर पहले भी केस दर्ज हो चुके हैं। वर्ष 2009 और 2016 में भी उस पर छेड़छाड़ के मामले दर्ज हुए थे। आरोप है कि वह लंबे समय से छात्राओं पर दबाव बनाकर उन्हें चुप रहने की धमकी देता रहा। फिलहाल उसकी अंतिम लोकेशन आगरा और आसपास के इलाकों में ट्रेस की गई है। दिल्ली पुलिस की कई टीमें सघन खोज में जुटी हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी की पूरी कुंडली उनके पास मौजूद है और जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। New Delhi News