New Delhi News : करोल बाग में एक बैंक की शाखा में आग लगी
New Delhi News : A bank branch caught fire in Karol Bagh
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:53 AM
New Delhi News : मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में शनिवार तड़के पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने कहा कि आग लगने की सूचना तड़के करीब सवा पांच बजे मिली, जिसके बाद दमकल की 17 गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना की गईं।दमकल विभाग ने बताया कि आग पर सुबह करीब सात बजे काबू पा लिया गया।
New Delhi News :
इसके अलावा नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कारखाने में भी आग लग गई।अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को तड़के चार बजे के आसपास इसके बारे में जानकारी मिली और दमकल की 12 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।