New Delhi News : स्कूल जा रही छात्रा पर फेंका तेजाब
दिल्ली में एसिड अटैक
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:53 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:53 AM
New Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दिल्ली में आज एक स्कूली छात्रा पर लड़के ने तेजाब फेंक दिया है। यह घटना दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में सुबह 7.30 बजे के करीब की है। घायल छात्रा को सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया है। आरोपी लड़के की लड़की से पहले से ही जान पहचान थी। छात्रा बारहवीं की छात्रा है, जब वह स्कूल जा रही थी तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
New Delhi News :
घटना के बारे में दिल्ली पुलिस ने बताया कि द्वारका जिले के इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया है। बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है, दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना में दो युवक शामिल बताए जाते हैं। ये आरोपित नीले रंग की बाइक पर सवार थे। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है जबकि दूसरी की तलाश जारी है।
दिल्ली पुलिस के पीसीआर पर सुबह करीब नौ बजे मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में कॉल आई। बताया गया है कि 17 साल की एक लड़की पर आज सुबह साढ़े सात बजे के करीब बाइक सवार दो लोगों ने तेजाब जैसा पदार्थ फेंका है।