New Delhi News : मनीष सिसोदिया को सीबीआई का समन, कल होगी पूछताछ
CBI summons Manish Sisodia, to be questioned tomorrow
दिल्ली
RP Raghuvanshi
16 Oct 2022 07:20 PM
New Delhi : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने कल पूछताछ के लिए बुलाया है। यह जानकारी खुद मनीष सिसोदिया ने दी। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि सीबीआई ने कल 11 बजे मुझे अपने मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा। दूसरी ओर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया के ट्वीट को री-ट्वीट कर लिखा, जेल की सलाखें और फांसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाये। ये आजादी की दूसरी लड़ाई है। मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं।
New Delhi News :
मनीष सिसोदिया ने कहा कि मेरे घर पर 14 घंटे सीबीआई रेड कराई, कुछ नहीं निकला। मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला। मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला। अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे सीबीआई मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा। सत्यमेव जयते। सीबीआई ने इंडो स्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू, गुरुग्राम में बड़ी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा और इंडिया अहेड न्यूज के प्रबंध निदेशक मूथा गौतम सहित कई लोगों से पूछताछ की है।
New Delhi News :
सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, सिसोदिया को सोमवार सुबह 11 बजे जांच एजेंसी के मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। वहीं मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की पूछताछ को लेकर ट्वीट भी किया है।
दूसरी ओर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया के ट्वीट को री-ट्वीट कर लिखा है कि जेल की सलाखें और फांसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाये। ये आजादी की दूसरी लड़ाई है। मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं। साथ ही कहा, 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला, जिसने गरीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी। केजरीवाल ने आगे लिखा, करोड़ों गरीबों की दुआएं आपके साथ है।