कांग्रेस नेता ने कहा, केजरीवाल अब सीएम बने तो जाएंगे जेल
New Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:39 AM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:39 AM
New Delhi News : कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि अब अगर कभी केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तो उन्हें जेल की हवा खानी होगी। अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने यह बात बताई। केजरीवाल को जमानत देते समय यही शर्त रखी गई थी, और सुप्रीम कोर्ट पहले ही साफ कर चुका है। अब अगर केजरीवाल सीएम बन जाते हैं और अधिकारियों को बुलाते हैं या किसी फाइल पर दस्तखत कर दिया तो बेल की कंडीशन टूट जाएगी, और उन्हें बेल की शर्त के अनुसार जेल जाना होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने जमानत ही शर्त के साथ दी थी
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बताया कि उन्हें कोर्ट से जमानत ही सीएम के तौर पर किसी कार्य को न करने की शर्त पर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि केजरीवाल को जेल से बाहर तो उनके आने दे रहे हैं लेकिन वो दिल्ली के सीएम के तौर पर किसी भी फाइल पर साइन नहीं कर सकते। न सीएम दफ्तर जा सकते, न अधिकारियों को आदेश दे सकते हैं। यानी सुप्रीम कोर्ट ने तो जमानत की शर्त ही सीएम न बनने की रखी थी। इस तरह केजरीवाल के सीएम बनने के अब चांस ही खतम कर दिए थे।
बेल का उल्लंघन तो होगा जेल
दिल्ली का सीएम किसी और को बनाना केजरीवाल के लिए मजबूरी बन गई है। केजरीवाल के बेल की शर्त आज भी है, उसका अगर उल्लंघन हुआ तो उन्हें जेल जाना होगा। ये कल को सीएम बन जाते हैं और अधिकारियों को बुला लिया और या कोई दस्तखत कर दिया तो बेल की कंडीशन टूट जाएगी और फिर केजरीवाल को जेल जाना होगा। इसलिए अब केजरीवाल के लिए मुख्यमंत्री बनना संभव ही नहीं होगा। New Delhi News अरविंद केजरीवाल के सामने होंगे संदीप दीक्षित
नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधायक हैं। केजरीवाल ने 2013 विधानसभा चुनाव में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को इस सीट पर हराया था। तब से वो इस सीट से लगातार विधायक हैं। अब कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को नई दिल्ली सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। देखना होगा कि संदीप मां की हार का बदला ले पाते हैं या नहीं। हालांकि अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान तो नहीं हुआ है। लेकिन चुनाव की सुगबुगाहट मिलते ही सीटों पर कौन कहां से लड़ेगा यह निर्णय होता जा रहा है।