New Delhi News : अदालत ने पूनावाला की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिन बढ़ाई
Court extends Poonawalla's judicial custody by 14 days
दिल्ली
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:40 PM
नई दिल्ली। अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत की अवधि शुक्रवार को अदालत ने 14 दिन के लिए बढ़ा दी। पूनावाला को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश किया गया।
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विजयश्री राठौड़ ने पूनावाला की न्यायिक हिरासत छह जनवरी तक बढ़ा दी। गौरतलब है कि आफताब पूनावाला ने दिल्ली के महरौली क्षेत्र में श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था।