New Delhi News : दिल्ली में शराब के खुदरा कारोबार में भारी गिरावट
Heavy decline in retail business of liquor in Delhi
दिल्ली
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:48 AM
नयी दिल्ली। दिल्ली में 2022 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के मुकाबले शराब के खुदरा कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहोलिक बेवेरेज कंपनीज (सीआईएबीसी) द्वारा तैयार की गयी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
कई ब्रांड के उपलब्ध न होने बावजूद 36 फीसदी का इजाफा
दिल्ली में 2022 की पहली तिमाही में नई आबकारी नीति लागू थी, जिसे अब रद्द किया जा चुका है। सीआईएबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि आबकारी नीति में बदलावों से जुड़ी सभी बाधाओं और कई ब्रांड उपलब्ध नहीं होने के बावजूद दिल्ली ने 36 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर बनाए रखी।
शराब की बिक्री में 14 फीसदी की नकारात्मक वृद्धि
सीआईएबीसी के आंकड़ों के अनुसार, शराब की बिक्री में 2022 की पहली तिमाही में 263 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गयी थी। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-मार्च 2023 में 14 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#NewDelhiNews #liquorinDelhi