जेवर, हिंडन या IGI किस एयरपोर्ट से उड़ान भरना पड़ेगा सबसे महंगा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:32 AM
नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द ही उड़ानों के लिए खुलने वाला है। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में तीन एयरपोर्ट यात्रियों को विकल्प देंगे। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI), गाजियाबाद का हिंडन एयरपोर्ट और जेवर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट। लेकिन सवाल यह है कि किस एयरपोर्ट से उड़ान भरना यात्रियों की जेब पर सबसे भारी पड़ेगा? New delhi News :
यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) का असर
टिकट के किराए में सबसे बड़ा हिस्सा यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) का होता है। यह शुल्क एयरपोर्ट के रखरखाव, सुविधाओं और आधुनिकीकरण के लिए लिया जाता है। प्रत्येक एयरपोर्ट की UDF अलग होती है। जहां इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, दिल्ली घरेलू उड़ानों के लिए डिपार्चर पर 129 रुपये और आगमन पर 56 रुपये। इंटरनेशनल उड़ानों में इकोनॉमी क्लास 650 रुपये (डिपार्चर) और 275 रुपये (अराइवल) देती है, जबकि बिजनेस क्लास के लिए 810 और 345 रुपये।
हिंडन एयरपोर्ट, गाजियाबाद: यहां यात्रियों से कोई UDF नहीं लिया जाता। वहीं जेवर एयरपोर्ट, नोएडा घरेलू यात्रियों के लिए 490 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 980 रुपये लेगा। आगमन पर घरेलू यात्रियों को 210 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 420 रुपये देने होंगे। इसके ऊपर 18% GST अलग से लागू होगा।
टिकट के उदाहरण से तुलना
अगर आपकी प्राथमिकता सस्ता सफर है, तो हिंडन एयरपोर्ट सबसे अच्छा विकल्प है। IGI एयरपोर्ट मध्यम खर्च वाला है, जबकि जेवर एयरपोर्ट के शुरुआती दिनों में उड़ानें यात्रियों की जेब पर सबसे भारी पड़ सकती हैं।
मान लीजिए आप दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भर रहे हैं:
एयरपोर्ट उड़ान किराया यूडीएफ जीएसटी सहित कुल अतिरिक्त खर्च
हिंडन 4441 रुपये 0 0
IGI 5598 रुपये 129 129 रुपये
जेवर (अधिकतम) 490 426 रुपये New delhi News