दिल्ली में महिलाओं-ट्रांसजेंडर्स के लिए 'पिंक सहेली कार्ड' का हुआ लॉन्च

सरकार का यह कदम यात्रा को और अधिक सुरक्षित और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब महिलाओं को बस में चढ़ते समय पुरानी तरह की कागजी पिंक टिकट लेने का झंझट नहीं झेलना पड़ेगा। 'पिंक सहेली कार्ड' एक स्मार्ट मोबिलिटी कार्ड होगा, जिसे बस में लगी मशीन पर सिर्फ टच करने से टिकट जारी हो जाएगा।

Delhi Government Pink Saheli Card
महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए बड़ी राहत (फाइल फोटो)
locationभारत
userऋषि तिवारी
calendar03 Mar 2026 06:06 PM
bookmark

Delhi Government Pink Saheli Card : दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए पुरानी कागजी टिकट प्रणाली का स्थान लेते हुए 'पिंक सहेली कार्ड' लॉन्च कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक विशेष समारोह के दौरान इस योजना का शुभारंभ किया। यह स्मार्ट कार्ड न केवल बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देगा, बल्कि इसका उपयोग दिल्ली मेट्रो और रैपिड रेल में भी किया जा सकेगा।

कागजी टिकट का खत्म, अब मिलेगा 'टच-फ्री' सफर

सरकार का यह कदम यात्रा को और अधिक सुरक्षित और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब महिलाओं को बस में चढ़ते समय पुरानी तरह की कागजी पिंक टिकट लेने का झंझट नहीं झेलना पड़ेगा। 'पिंक सहेली कार्ड' एक स्मार्ट मोबिलिटी कार्ड होगा, जिसे बस में लगी मशीन पर सिर्फ टच करने से टिकट जारी हो जाएगा। इससे सफर 'टच-फ्री' हो जाएगा और पहचान की समस्या भी खत्म होगी।

एक कार्ड, कई फायदे

इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत इसकी बहुउपयोगिता है।

  • बसों में मुफ्त यात्रा: दिल्ली की महिलाएं और ट्रांसजेंडर इस कार्ड से डीटीसी बसों में बिना किसी शुल्क के सफर कर सकेंगे।
  • मेट्रो और रैपिड रेल: यह कार्ड मेट्रो और रैपिड रेल के लिए भी वैध होगा। हालांकि, मेट्रो में सफर के लिए आपको कार्ड में पैसे डलवाने होंगे, लेकिन अलग-अलग कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी।

आधार से लिंक होगा कार्ड, पूरी तरह मुफ्त

सुरक्षा और सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए हर 'पिंक सहेली कार्ड' को लाभार्थी के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से जोड़ा जाएगा। इससे यह पुष्टि होगी कि लाभार्थी दिल्ली का निवासी है और उसकी उम्र व लिंग की जानकारी सही है। इस कार्ड को बनवाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, यह पूरी तरह से मुफ्त है।

कहां और कैसे बनेगा कार्ड?

सरकार ने कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए दिल्ली के विभिन्न इलाकों में लगभग 50 केंद्र (Centres) स्थापित किए हैं। ये केंद्र जिला मजिस्ट्रेट (DM) और एसडीएम कार्यालयों के अलावा डीटीसी के कुछ चुनिंदा ठिकानों पर खोले जा रहे हैं। साथ ही, आवेदन और जानकारी के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल और गाइड मैनुअल भी जारी किया गया है।

तीन रंगों में होंगे उपलब्ध कार्ड

सफर को और सरल बनाने के लिए सरकार ने तीन अलग-अलग रंगों के कार्ड जारी किए हैं:

  1. पिंक कार्ड: महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए (बसों में मुफ्त सफर)।
  2. ब्लू कार्ड: आम यात्रियों के लिए (मेट्रो कार्ड की तरह काम करेगा)।
  3. ऑरेंज कार्ड: मासिक पास (Monthly Pass) धारकों के लिए (जल्द ही लॉन्च होगा)।

इस पहल से न केवल महिलाओं की जेब पर बोझ कम होगा, बल्कि दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को भी अधिक तकनीकी और सुरक्षित बनाये जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। Delhi Government Pink Saheli Card

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

दिल्ली सरकार पर कांग्रेस का तीखा हमला

कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर तालकटोरा स्टेडियम में करोड़ों रुपये खर्च कर कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि होली-दिवाली मुफ्त सिलेंडर, लखपति बिटिया योजना और पिंक कार्ड जैसी घोषणाओं के लिए बड़े खर्च किए गए।

Congress' sharp attack
कांग्रेस का सीधा निशाना मुख्यमंत्री पर (फाइल फोटो)
locationभारत
userऋषि तिवारी
calendar03 Mar 2026 03:03 PM
bookmark

Congress's sharp attack on BJP : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली सरकार की हालिया घोषणाओं पर गंभीर सवाल उठाते हुए उस पर जमीनी हकीकत से कोसों दूर जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सरकार पर 'प्रचार और छवि चमकाने की राजनीति' का ठप्पा लगाते हुए कहा कि होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा करने में सरकार को एक साल लग गया, वह भी अधूरी तैयारी के साथ।

मुफ्त सिलेंडर की 'सियासी बाजीगरी'

देवेन्द्र यादव ने सवाल उठाया कि सरकार केवल उन्हीं परिवारों को मुफ्त सिलेंडर देगी, जिनके पास वैध राशन कार्ड हैं। उन्होंने कहा, "सरकार 15.50 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को लाभ देने की बात कर रही है, जबकि दिल्ली में 17 लाख से अधिक राशन कार्ड धारक परिवार हैं और लाखों परिवारों का सत्यापन अभी भी लंबित है।" उन्होंने मांग की कि सरकार को पहले 500 रुपये में सब्सिडी वाला सिलेंडर देने का अपना वादा पूरा करना चाहिए।

'करोड़ों खर्च कर आयोजन, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं'

कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर तालकटोरा स्टेडियम में करोड़ों रुपये खर्च कर कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि होली-दिवाली मुफ्त सिलेंडर, लखपति बिटिया योजना और पिंक कार्ड जैसी घोषणाओं के लिए बड़े खर्च किए गए, लेकिन यह सब सिर्फ प्रचार और छवि चमकाने की राजनीति है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि महिलाओं को 2500 रुपये मासिक देने का वादा पूरी तरह से भुला दिया गया है।

लखपति बिटिया योजना पर बड़ा सवाल

देवेंद्र यादव ने 'लखपति बिटिया योजना' की पोल खोलते हुए कहा कि यह पुरानी 'लाडली योजना' का ही नया नाम है। उन्होंने सवाल किया, "21 वर्ष की आयु पर एक लाख रुपये देने की बात कही जा रही है, लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय में बी.टेक या बी.बी.ए जैसे कोर्स की एक वर्ष की फीस ही 50 हजार रुपये से अधिक है। क्या एक लाख रुपये में उच्च शिक्षा संभव है?"

उन्होंने आय सीमा को भी चुनौती देते हुए कहा, "योजना की आय सीमा 1.20 लाख रुपये सालाना रखी गई है, जबकि अकुशल श्रमिक का न्यूनतम वेतन 18,456 रुपये प्रतिमाह (सालाना 2.21 लाख रुपये से अधिक) है। ऐसे में यह शर्त पूरी तरह अव्यावहारिक और भ्रामक है।"

पिंक कार्ड: चार महीने बाद भी 'अधूरा सपना'

महिलाओं को DTC बसों में मुफ्त यात्रा के लिए 'पिंक कार्ड' की घोषणा को हुए चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कार्ड जारी नहीं हो पाए हैं। यादव ने आरोप लगाया कि सरकार अब सामान्य यात्रियों के लिए ब्लू और ऑरेंज स्मार्ट कार्ड की बात कर रही है, जिससे पिंक कार्ड की नीयत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक वर्ष में बसों की संख्या बढ़ने के बजाय घटी है, जिससे यात्रियों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Congress's sharp attack on BJP

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

होली पर दिल्ली–NCR में यात्रा नियम बदले, जानें पूरी अपडेट

होली के दिन ट्रैफिक और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली मेट्रो, डीटीसी बस और दिल्ली–मेरठ नमो भारत (RRTS) की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। उधर, स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी तेज कर दिया है।

दिल्ली पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपडेट
दिल्ली पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपडेट
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar03 Mar 2026 10:38 AM
bookmark

Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ी अहम अपडेट सामने आई है। अगर आप त्योहार पर परिवार-दोस्तों से मिलने, घर जाने या किसी जरूरी काम से बाहर निकलने वाले हैं, तो यह अपडेट आपके काम की है। होली के दिन ट्रैफिक और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली मेट्रो, डीटीसी बस और दिल्ली–मेरठ नमो भारत (RRTS) की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। उधर, स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी तेज कर दिया है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप घर से निकलने से पहले अपना रूट और समय नए शेड्यूल के हिसाब से तय कर लें, ताकि सफर में अनावश्यक इंतजार या परेशानी न हो।नमो भारत–मेरठ मेट्रो का बदला शेड्यूल

होली के दिन दिल्ली–मेरठ रूट पर सफर करने वालों के लिए अहम अपडेट है। बुधवार को नमो भारत (RRTS) और मेरठ मेट्रो की सेवाएं दिन में उपलब्ध नहीं रहेंगी। एनसीआरटीसी के मुताबिक सुबह से शाम 5 बजे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। आम दिनों में यह सेवा सुबह 6 बजे से चलती है, लेकिन होली पर दिन के समय यात्रियों की संख्या कम रहने की संभावना को देखते हुए शेड्यूल बदला गया है। अब ट्रेनें शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी।

2:30 बजे तक बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो सेवा

होली के दिन दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों को टाइमिंग का खास ध्यान रखना होगा। बुधवार को त्योहार के चलते दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी, ताकि मेट्रो स्टाफ भी अपने परिवार के साथ होली मना सके। हालांकि 2:30 बजे के बाद मेट्रो सभी कॉरिडोर पर दोबारा शुरू हो जाएगी और फिर आगे संचालन सामान्य शेड्यूल के मुताबिक चलेगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि घर से निकलने से पहले समय और रूट इसी बदले हुए शेड्यूल के हिसाब से प्लान करें, ताकि स्टेशन पर इंतजार और परेशानी से बचा जा सके।

बस यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट

होली के दिन दिल्ली में डीटीसी बसों का संचालन भी बदले हुए शेड्यूल पर चलेगा। 4 मार्च को पहली शिफ्ट की बसें सड़कों पर नहीं उतरेंगी, यानी सुबह के समय बस से सफर करने वालों को विकल्प तलाशना पड़ सकता है। डीटीसी के मुताबिक दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे के बाद बसों की आउट-रोडिंग शुरू होगी, लेकिन शुरुआत में सिर्फ करीब 25% बसें ही चलेंगी। हालांकि, अगर किसी रूट पर यात्रियों का दबाव बढ़ता है तो डीटीसी फेरे बढ़ाकर संचालन को जरूरत के मुताबिक बढ़ा सकती है। ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि बस यात्रा से पहले रूट और उपलब्धता देखकर ही घर से निकलें, ताकि अनावश्यक इंतजार से बचा जा सके।

पूर्वी राज्यों के लिए बढ़ीं स्पेशल ट्रेनें

होली पर घर जाने वालों की बढ़ती भीड़ ने दिल्ली के बड़े रेलवे स्टेशनों की रौनक और दबाव दोनों बढ़ा दिए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच दिनों में राजधानी के अलग-अलग स्टेशनों से करीब 14 लाख यात्रियों ने स्पेशल ट्रेनों के जरिए सफर किया। भीड़ को नियंत्रित रखने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए मंगलवार (3 मार्च) को भी 22 विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी है। उत्तर रेलवे का कहना है कि खास तौर पर पूर्वी राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं, स्टेशनों पर सुरक्षा, निगरानी और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित बनी रहे। Delhi News

संबंधित खबरें