New Delhi News : बेटी को भगाकर कर ली थी शादी, मां ने मंच पर की चप्पल से पिटाई
The daughter was eloped and got married, the mother beat her with slippers on the stage
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:23 AM
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई श्रद्धा वालकर हत्याकांड को लेकर हो रही पंचायत में बखेड़ा हो गया। कार्यक्रम में वक्ता श्रद्धा को इंसाफ दिलाने के लिए रणनीति पर चर्चा कर ही रहे थे, तभी अचानक एक महिला मंच पर चढ़ गई और एक व्यक्ति की चप्पल से पिटाई करने लगी।
New Delhi News :
छतरपुर में हिंदू एकता मंच की बेटी बचाओ महापंचायत हो रही थी। उसमें एक महिला अपनी बात रख रही थी, लेकिन एक व्यक्ति उसे हटाने की कोशिश कर रहा था। तभी कुछ ऐसा हो गया, जिसे देखकर लोग अवाक रह गए। बार—बार टोका—टाकी से आजिज महिला ने चप्पल उतारी और उस व्यक्ति की पिटाई करने लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक महिला की बेटी इस शख्स के बेटे के साथ फरार हो गई थी। दोनों ने शादी भी कर ली। महिला इसी बारे में मंच पर बता रही थी। इसी दौरान वह गुस्से में आ गई और चप्पल निकालकर व्यक्ति को मारना शुरू कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद बाकी लोगों ने मंच पर आकर महिला को रोका।
New Delhi News :
दिल्ली के छतरपुर इलाके में ही आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा वालकर की बेरहमी से हत्या कर उसके 35 टुकड़े कर दिए थे। इन टुकड़ों को उसने फ्रिज में रखा और 16 दिन तक जंगल में फेंकता रहा। यह महापंचायत श्रद्धा के लिए इंसाफ मांगने के लिए की गई थी।