New Delhi News : दिल्ली में तीन दिवसीय डीजीपी, आईजीपी बैठक आज से
New Delhi News: Three-day DGP, IGP meeting in Delhi from today
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:03 AM
New Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से सभी राज्य पुलिस बल और अर्द्धसैन्य संगठनों के प्रमुखों की तीन दिवसीय बैठक शुरू हो रही है, जिसमें साइबर सुरक्षा, मादक पदार्थ के खिलाफ जंग और सीमा पार से खतरों पर चर्चा की जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
New Delhi News :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल इस वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगे, जिसमें जम्मू-कश्मीर में ताजा स्थिति, सीमा प्रबंधन और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा होने की संभावना है। एक अधिकारी ने बताया कि महानिदेशक (डीजीपी) और महानिरीक्षक (आईजीपी) स्तर के देश के करीब 350 शीर्ष अधिकारी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में खालिस्तानी चरमपंथियों से खतरा, अर्थव्यवस्था के सामने मौजूद चुनौतियों, क्रिप्टो करेंसी, माओवादी हिंसा और पूर्वोत्तर में उग्रवाद के मुद्दे पर चर्चा किए जाने की संभावना है।