New Delhi News : आरके पुरम में दो बहनों की हत्या में दो और आरोपी गिरफ्तार
Two more accused arrested in the murder of two sisters in RK Puram
दिल्ली
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:11 AM
नयी दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में दो बहनों की हत्या के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
18 जून को हुई थी दोनों बहनों की हत्या
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान आरके पुरम निवासी किशन उर्फ चौधरी (27) और गणेश स्वामी (39) के रूप में हुई है। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्या के मुख्य आरोपी समेत तीन अन्य को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारियों ने रविवार को आरके पुरम की आंबेडकर बस्ती में पिंकी (30) और ज्योति (29) नाम की दो महिलाओं को गोली मार दी थी। गोली लगने से घायल दोनों महिलाओं को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक बहनों के भाई से था लेनदेन का विवाद
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि हमलावरों का पीड़िता के भाई ललित के साथ पैसों के लेनदेन का विवाद था। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में रविवार को अर्जुन, माइकल और देव नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। तीनों आदतन अपराधी और जुआरी हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।