विज्ञापन
अगर आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों में शामिल है तो यह खबर आपके लिए है। नई दिल्ली से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। अब स्टेशन परिसर में पहले की तरह बिना टिकट प्रवेश आसान नहीं होगा।

Delhi News : अगर आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों में शामिल है तो यह खबर आपके लिए है। नई दिल्ली से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। अब स्टेशन परिसर में पहले की तरह बिना टिकट प्रवेश आसान नहीं होगा। भारतीय रेलवे ने बिना टिकट स्टेशन में दाखिल होने वालों पर रोक लगाने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। Delhi News
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लगाया जा रहा है। इसके तहत रिजर्व और अनरिजर्व यात्रियों के लिए अलग-अलग एंट्री गेट बनाए जा रहे हैं। इस व्यवस्था से स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। साथ ही रेलवे को यह जानकारी भी मिल सकेगी कि स्टेशन परिसर में कितने रिजर्व और कितने अनरिजर्व यात्री मौजूद हैं। फिलहाल इस व्यवस्था की शुरुआत अजमेरी गेट साइड के गेट नंबर 9 से की गई है। यहां एग्जिट के लिए टर्नस्टाइल गेट लगाए जा रहे हैं। इन गेटों से यात्री एक दिशा में बाहर निकल सकेंगे, जिससे स्टेशन से बाहर निकलने वाली भीड़ को संभालना आसान होगा। रेलवे के कमर्शियल स्टाफ और आरपीएफ कर्मी एंट्री गेट पर यात्रियों के टिकट चेक कर रहे हैं। इसके साथ ही यात्रियों को लाइन में लगाने और सही दिशा में भेजने की व्यवस्था भी की जा रही है। नई व्यवस्था के तहत स्टेशन पर नए साइनेज यानी दिशा-निर्देश बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को यह समझने में आसानी होगी कि किस गेट से प्रवेश करना है और किस रास्ते से बाहर निकलना है। Delhi News
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यदि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यह व्यवस्था सफल रहती है, तो इसे देश के अन्य बड़े रेलवे स्टेशनों पर भी लागू किया जा सकता है। रेलवे का मानना है कि इससे स्टेशन पर भीड़ कम होगी, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और बिना टिकट स्टेशन परिसर में प्रवेश करने वालों पर रोक लगेगी। इस नई व्यवस्था के जरिए रेलवे यह भी जान सकेगा कि स्टेशन परिसर में कितने रिजर्व और कितने अनरिजर्व यात्री मौजूद हैं। इससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा निगरानी और बेहतर हो सकेगी। Delhi News
विज्ञापन