New Delhi : पीएम मोदी व केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मुलाकात का वीडियो हुआ वायरल, खूब मजे ले रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स
New Delhi
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:02 AM
New Delhi : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आए दिन मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनकी तथा उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) की एक मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया के यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणियां करके खूब मजे ले रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जो वीडियो वायरल हुआ है। वह वीडियो 15 अगस्त 2023 के मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह का है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) समारोह में प्रवेश करते समय वहां मौजूद सभी नेताओं व मंत्रियों का अभिवादन कर रहे हैं। सामने से नेता व मंत्री भी दोनों हाथ जोडक़र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को अभिवादन कर रहे हैं। बीच में एक स्थान पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) नजर आते हैं। वीडियो में स्पष्ट दिखाया जा रहा है कि नितिन गडकरी अपने दोनों हाथ पीठ के पीछे किए हुए हैं। प्रधानमंत्री उन्हें हाथ जोडक़र अभिवादन करते हुए आगे बढ़ते हैं। नितिन गडकरी हाथों को हिलाते तक नहीं हैं। एक क्षण के लिए प्रधानमंत्री ठिठकते हैं फिर आगे बढ़ जाते हैं।
वीडियो को अलग-अलग टिप्पणी लिखकर फैलाया जा रहा है
इस वीडियो को सोशल मीडिया के यूजर्स अलग-अलग प्रकार की टिप्पणियां लिखकर अपने-अपने ढंग से सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि यह तो हद ही हो गई। गुरूप्रीत गैरेवालिया नामक यूजर लिखते हैं कि इस वीडियो में क्या खास है सब लोग वायरल कर रहे हैं। वीडियो को देखते ही सब लोग आरटी करने लगते हैं। विनोद पांडेय नामक एक यूजर लिखते हैं कि यह वीडियो "जैसी करनी वैसी भरनी" का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अनेक मौंकों पर अपने से वरिष्ठ नेताओं को इग्नोर किया है। एक बार तो पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) नरेन्द्र मोदी के सामने हाथ जोड़ते रहे किन्तु नरेन्द्र मोदी ने अपना हाथ हिलाया तक नहीं। वायरल वीडियो में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ठीक बगल में लोकसभा स्पीकर ओम बिडला (Lok Sabha Speaker Om Birla) नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पीछे-पीछे उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनकड़ चलते हुए नजर आ रहे हैं।
(नीचे लिंक में आप भी देख लीजिए वायरल वीडियो)ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।