New Delhi सहपाठी से हुए विवाद से क्षुब्ध एमबीए छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान
Rajsthan News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 05:49 AM
New Delhi: नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के महरौली में 23 वर्षीय छात्रा ने एक इमारत की तीसरी मंदिर से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
New Delhi
पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतका की पहचान अहमदाबाद की ट्विंकल के रूप में की गयी है जो यहां एमबीए की पढ़ाई कर रही थी।
पुलिस अधिकारियों को शक है कि महिला अपने एक सहपाठी के साथ कुछ विवाद को लेकर परेशान थी जिसके कारण उसने ऐसा कदम उठाया होगा।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि महरौली पुलिस थाने को मंगलवार शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि फ्रीडम फाइटर कॉलोनी, ए ब्लॉक में एक महिला ने एक इमारत से छलांग लगा दी है।
उन्होंने कहा कि मृतका तथा दो अन्य महिलाओं ने ए ब्लॉक, फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में एक फ्लैट किराये पर लिया था। तीनों बत्रा अस्पताल के समीप एक संस्थान से एमबीए कर रही थीं। महिला का कोटा के रहने वाले करण नामक अपने सहपाठी से कुछ विवाद था।
अधिकारी ने बताया कि टि्वंकल को साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा और मामले की तफ्तीश की जा रही है।