New Delhi : गीता ज्ञान के प्रसार के लिए कुरुक्षेत्र में विश्वस्तरीय परिवहन ढांचा तैयार किया जाए: भाजपा सांसद
New Delhi: World-class transport infrastructure should be created in Kurukshetra to spread the knowledge of Gita: BJP MP
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:43 AM
New Delhi : भाजपा के एक सांसद ने बृहस्पतिवार को सरकार से मांग की कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए क्षेत्र में परिवहन का विश्व स्तरीय ढांचा खड़ा किया जाए ताकि दुनिया में गीता ज्ञान का प्रसार भी हो सकेगा। भाजपा के रतन लाल कटारिया ने शून्यकाल में कहा कि गत 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया गया।
New Delhi :
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव ना केवल भारत में मनाया गया, बल्कि सितंबर में कनाडा में भी यह उत्सव मनाया गया और वहां की संसद में गीता रखी गई। कटारिया ने कहा कि इसी प्रकार ब्रिटेन की संसद में भी गीता रखी गई। कटारिया ने कहा, ‘‘जिस प्रकार लोग गीता ज्ञान की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मैं, भारत सरकार से मांग करता हूं कि सारे विश्व के सैलानियों को गीता स्थली कुरुक्षेत्र की ओर आकर्षित करने के लिए इस पूरे क्षेत्र में आवागमन का विश्व स्तरीय ढांचा खड़ा किया जाए।’’उन्होंने कहा कि इसके तहत कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व हवाई अड्डा बनाये जाएं।