New Delhi News : भलस्वा डेयरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
New Delhi News : Main accused of Bhalswa Dairy murder case arrested
दिल्ली
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:54 PM
New Delhi News : दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले साल भलस्वा डेयरी इलाके में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मुख्य आरोपी गौतम कुमार (23) को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। भलस्वा डेयरी का निवासी आरोपी पिछले साल अक्टूबर में हुई घटना के बाद से ही फरार था।
New Delhi News :
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के दो अन्य साथी इस्तेकर उर्फ रॉकी और अजय को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और चौथे आरोपी रिजवान की तलाश जारी है।विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि भलस्वा डेयरी इलाके में हुई हत्या का एक आरोपी भलस्वा झील के पास आएगा, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, "पूछताछ के दौरान कुमार ने खुलासा किया कि उसका, इस्तेकार, अजय और रिजवान का अजरुद्दीन नामक एक व्यक्ति के साथ पैसों को लेकर विवाद था। भलस्वा निवासी सभी आरोपी पिछले साल 25-26 अक्टूबर की रात अजरुद्दीन के पास गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने अजरुद्दीन के घर पर फोन करके परिजनों को 30,000 रुपये लाने को कहा था।"