
सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो कुछ दूर आगे जाकर उनकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई, जिसके बाद दोनों व्यक्तियों ने पुलिस पर गोलीबारी की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अमित उर्फ विक्की नाम के आरोपी के पैर में लगी और उसका साथी सुमित मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि विक्की गैंगस्टर कानून के तहत दर्ज मामले में वांछित था। इसके खिलाफ पहले से ही छह से अधिक मामले दर्ज हैं।