Noida Crime News : शादी में गया परिवार, चोरों ने किया घर साफ
the thieves cleaned the house in Noida
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:39 PM
Noida Crime News : नोएडा । सेक्टर 30 में परिवार सहित रहने वाले अडानी ग्रुप की कंपनी के एक अधिकारी के घर में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर यहां से लाखों रुपए मूल्य के 200 ग्राम के सोने के जेवरात, 30 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान को चोरी कर ले गए। घटना के समय परिजन एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए लखनऊ गए थे।
Noida Crime News :
थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि सेक्टर 30 में रहने वाले अभ्युदय ने पुलिस को सूचना दी कि चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर करीब 200 ग्राम वजन के सोने के जेवरात,30 हजार रुपये तथा कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे के अंदर भी सामान अस्त-व्यस्त मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभ्युदय अदानी ग्रुप की कंपनी में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और घटना के समय वह अपने परिवार सहित एक शादी में सम्मिलित होने के लिए लखनऊ गए थे।