Noida News : थाना सेक्टर-58 में 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर लोगों के रुपए हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Noida News :
सेक्टर 60 निवासी आशीष अग्रवाल ने अजय, अमित, योगेंद्र हरि बल्लभ, आदित्य कंसल, अंकुर गुप्ता व दिनेश के खिलाफ धोखाधड़ी से लोगों के रुपए हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि आरोपियों ने यूनिक बाजार खोलकर उसमें शेयर के रूप में लोगों के पैसे लगवाए। कुछ समय बाद उन्होंने इसे दिवालिया घोषित कर लोगों की लगाई गई रकम को हड़प लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।