Noida News: 9 child laborers freed, sent to shelter home (File Photo )
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:59 AM
Noida News : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) टीम ने सेक्टर-65 की एक कंपनी में काम कर रहे 9 नाबालिग बालकों को श्रम मुक्त कराया है। बाल श्रम मुक्त कराए गए बच्चों को चिकित्सीय परीक्षण के पश्चात शेल्टर होम भेजा गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पीआरओ ने बताया कि एएचटीयू टीम, बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग व एफबीएक्स चाइल्डलाइन के सहयोग से सेक्टर-65ए ब्लॉक स्थित साहू ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में जांच की गई। जांच के दौरान यहां काम कर रहे 3 बालक व 6 बालिकाओं को रेस्क्यू किया गया। कंपनी प्रबंधन द्वारा इन बच्चों से बाल श्रम कराया जा रहा था। चेकिंग के दौरान किसी भी बच्चे के पास बालिग होने का कोई वैध प्रमाण पत्र नहीं मिला जिस कारण इन सभी बच्चों को श्रम मुक्त कराया गया।
Noida News :
श्रम मुक्त कराए गए बच्चे बिहार व अन्य जिलों के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को बालश्रम से मुक्त करा कर चिकित्सीय परीक्षण के बाद सेक्टर 12-22 स्थित साईं कृपा शेल्टर होम बालक/ बालिका व सेक्टर-72 स्थित उदयन बालिका गृह में दाखिल कराया गया है। इस मामले में बाल श्रम समिति द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।