नोएडा में अनोखी पहल, बच्चे के साथ-साथ बड़ा होगा पौधा
Noida News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
08 Jun 2024 06:17 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में नन्हे-मुन्ने नौनिहालों में पर्यावरण के प्रति लगाव उत्पन्न करने के लिए ‘प्रति बच्चा- एक पेड़’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में सेक्टर-122 में छोटे बच्चों द्वारा 100 नीम के पौधों का रोपण किया गया। यह अभियान सेवा भारती तथा एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से आरडब्ल्यूए द्वारा चलाया जा रहा है।
नोएडा में अनोखी पहल
आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष डा. उमेश शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत ज्यों-ज्यों बच्चा बड़ा होता है, उसके द्वारा लगाया गया पौधा भी बढ़ता रहता है। बच्चे तथा पौधों के बीच एक अपनेपन का संबंध पैदा हो जाता है जिससे वह बच्चा पौधे का विशेष ख्याल रख्ता है। यह अभियान बच्चों में पौधारोपण व पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाता है।
Noida News
इस मौके सेक्टर-122 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा, देवेंद्र कुमार, ब्रह्मदत्त शर्मा, स्वाति अग्रवाल, संदीप शर्मा एवं सेवा भारती के ओर से नरेश बंसल एवं अमृत सिंगला ने भी पौधे लगाये एवं बच्चों में उत्साह भरा। पौधों का प्रबंध प्राधिकरण के उद्यान विभाग की ओर से किया गया। एचसीएल फाउंडेशन ने बच्चों एवं सभी उपस्थित लोगों को कैप एवं कपडे का थैला भी पर्यावरण संदेश लिखित उपहार स्वरुप भेट किये। Noida News