Noida News : अखिलेश ने योगी की फाइल बन्द कर राजधर्म नहीं निभाया : मुहम्मद अहमद
Noida News: Akhilesh did not perform Rajdharma by closing Yogi's file: Muhammad Ahmed
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:25 AM
Noida News : नोएडा। अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद ने उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ये बयान निंदनीय है कि मुख्यमंत्री काल में उनके सामने भी योगी जी की फाइल आई थी लेकिन उन्होंने अधिकारियों से एफआईआर दर्ज न करने और मामलों को बन्द कर देने का निर्देश दिया था,अखिलेश यादव का ये बयान सपा और भाजपा के बीच गुप्त समझौते को प्रमाणित करता है।
Noida News :
सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कम्प्लेस के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव और इससे पहले उनके पिता स्व.मुलायम सिंह यादव ने हमेशा बीजेपी और उसके नेताओं को बढ़ावा दिया ताकि उत्तर प्रदेश का मुस्लिम समाज भयभीत रहे और बीजेपी के डर से मुसलमान सपा को वोट देते रहें।
मुहम्मद अहमद ने कहा कि सपा और बीजेपी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं तथा इससे पहले भी अनेकों उदहारण सपा और बीजेपी के आंतरिक गठबंधन के सामने आये हैं और अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस बयान से मुसलमानों को पूरी तरह समझ लेना चाहिए कि सपा और अखिलेश यादव के सहयोग के चलते ही आज उत्तर प्रदेश में बीजेपी सत्ता में है और योगी जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं. अगर उन्होंने राजधर्म निभाया होता तो सपा शासन काल में हुए अनेकों दंगों की निष्पक्ष जाँच होती और देश व प्रदेश में नफऱत फैलाने वाले और भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ होता और वह उन मुकदमों में जेल में होते।
प्रेस को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव एवं गौतमबुद्धनगर प्रभारी नासिर अली ने कहा कि 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव की सरकार में हुए मुस्लिम विरोधी दंगों में सीबीआई सीआईडी जाँच की अनुमति तक अखिलेश यादव सरकार ने नहीं दी थी।
प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, शाहिद खान ,अजय पहलवान , भावी दादरी चेयरमैन प्रत्याशी पुनीत कुमार ,धर्म सिंह बाल्मीकि, जमशेद ,नौशाद ,चांद, राजकुमार मोनू एनएसयूआई जिला, अध्यक्ष ,निशांत चौधरी, दयाशंकर पांडे, हेबर नाथ एडवोकेट, मोनू पंडित, मेहंदी गुलशन, रिजवान ,सरफराज ,अबू शमा, मौलाना जमशेद, शोएब ,परवेज व अन्य लोग मौजूद रहे।