आलोक नागर बने किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
दिल्ली
RP Raghuvanshi
12 Jan 2024 11:28 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
12 Jan 2024 11:28 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर डेल्टा-2 में क्षेत्रीय किसानों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भीम सिंह सिसोदिया और संचालन कृष्ण नागर द्वारा किया गया। इस बैठक में क्षेत्रीय भी भारी संख्या में मौजूद रहे।
Noida News
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 में शुक्रवार को क्षेत्रीय किसानों की बैठक हुई है और इस दौरान किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान के द्वारा आलोक नागर बादलपुर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। आलोक नागर के उपाध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में उन्हें किसानों ने पगड़ी और माला पहनाकर उनका स्वागत और सम्मान किया।
किसानों की समस्याओं का करेंगे समाधान
नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने इस मौके पर कहा कि संगठन के लोगों द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसको मैं बेहद ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से निभाऊंगा। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान और बृजेश भाटी का कहना है कि आने वाली 7 फरवरी 2024 को वो किसानों की मूलभूत समस्याओं पर जिला मुख्यालय पर महापंचायत करेंगे। जिसमें वह शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर रोजगार व बिजली कंपनी एनपीसीएल और यूपीसीएल की तानाशाही तक को लेकर बात करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान भी करेंगे।
गांवों में जाकर लोगों को करेंगे जागरूक
किसान संगठन के वरिष्ठ नेता लोकेश भाटी का कहना है कि क्षेत्र में संगठन किसान मजदूर की आवाज को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। साथ ही किसान संगठन की प्राथमिकता क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार दिलाने की होगी। वहीं किसान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि इस संगठन द्वारा सभी गांवों में जाकर गांव के लोगों को जागरुक किया जाएगा।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस बैठक के दौरान किसान संगठन के एडवोकेट अनिल भाटी, सतीश नंबरदार, गजराज भाटी, रिंकु भाटी, प्रताप नागर, वेदपाल चौधरी,दयाराम शर्मा, ठाकुर साहब, मनोज भाटी,जयवीर भाटी ,योगेश चंदीला, योगेंद्र मावी, लोकेश भाटी, कृष्ण नागर, संजय कसाना, नरेंद्र भाटी, भारत नागर, मनीष नागर, मोहित भाटी, शुभम चेची, निशांत तिवारी, हनी डांडा, उमेश राणा, ठाकुर सीपी सोलंकी, सहित गांव के सैकड़ों किसान भी शामिल हुए।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।