
Amity awarded degree to more than 13 thousand students[/caption]
एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि एमिटी में हमारा मिशन भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाना है और हम छात्रों देश को अर्थव्यवस्था, रक्षा क्षेत्र और शोध नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी रहने के लिए प्रोत्साहित करते है। सन् 2047 में जब हम देश का 100 स्वंतत्रता दिवस मनायेगे तो हम विश्व के सबसे विकसित देशों में से एक होगें जिससे अन्य देश प्रेरणा लेगें।
इस अवसर पर एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा. अमिता चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, हर्ष महाजन, एमिऑन की चेयरपरसन सपना चौहान, एमिटी ऑनलाइन के उपाध्यक्ष अभय चौहान और एमिटी कैपिटल वेंचर लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अमोल चौहान उपस्थित थे।