Noida News : बोर्ड बैठक में लगेगी अस्तौली डंपिंग ग्राउंड पर मोहर
Noida News: Astauli dumping ground will be stamped in board meeting
भारत
चेतना मंच
26 Dec 2022 09:33 PM
Noida News : अंतत: कई अड़चनों व विवादों के बाद नोएडा को कचरा फेंकने के लिए स्थायी डंपिंग ग्राउंड मिल ही गया है। हाल ही में होने वाली नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा।अभी तक सेक्टर-126 में यह डंपिंग ग्राउंड प्रस्तावित था। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद अब इसे ग्रेटर नोएडा के अस्तौली में शिफ्ट किया गया है।
Noida News :
नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक (जनस्वास्थ्य) एस.पी. सिंह ने बताया कि अस्तौली गांव में करीब 126 एकड़ कुल जमीन है। जिसमें से 30 एकड़ जमीन प्राधिकरण को मिलेगी। यहां पर सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण ने नई जगह सेक्टर-162 में तलाशी थी लेकिन लोगों ने काफी आपत्ति दर्ज करा दी। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि अब आधुनिक तकनीक पर कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। यह प्लांट पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे यानि नोएडा प्राधिकरण का पैसा खर्च नहीं होगा। यहां पर एनटीपीसी और एवर एनवायरो प्लांट लगाएंगी।
अधिकारियों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से अस्तौली में कूड़ा निस्तारण को लेकर जमीन लेने को वर्ष 2015 में एमओयू हुआ था। लेकिन कुछ वजहों से तब ये यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब मानकों के तहत नोएडा में जगह नहीं बची होने के कारण ग्रेटर नोएडा में कूड़ा निस्तारण कराने का निर्णय लिया गया है।
अभी पूरे शहर के कूड़े को सेक्टर-145 मुबारिकपुर में निस्तारित कराया जा रहा है। यहां पर एक कंपनी की ओर से प्लांट चलाया जा रहा है। अभी यहां पर करीब 3 लाख टन कूड़ा पड़ा हुआ है। यहां प्रोसेसिंग फीस के रूप में नोएडा प्राधिकरण कंपनी को भुगतान करता है। शहर के आंतरिक हिस्से से इस प्लांट की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। ऐसे में कूड़े की गाडिय़ों को लंबा चक्कर काटकर आना-जाना पड़ता है। इस साइट को बंद कर दिया जाएगा। इसी के कारण अब स्थायी तौर पर अस्तौली का चयन किया गया है। इसके बाद कूड़ा फेंकने की समस्या का पटाक्षेप हो जाएगा।