Noida News : भाकियू (अंबावता) के नेता कमिश्नर से मिले
Noida News: Bhakiyu (Ambavata) leader met the commissioner
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:02 AM
Noida News : भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के प्रतिनिधि मंडल ने गौतम बुध नगर की नवनियुक्त कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से शिष्टाचार भेंट की। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान के नेतृत्व में गौतमबुद्घनगर की नवनियुक्त कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से शिष्टाचार भेंट की। संगठन के प्रदेश महासचिव कृष्ण नागर ने बताया कि कमिश्नर को क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया है।
Noida News :
उन्होंने किसानों की हर समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण कराने का आश्वासन दिया और कहा कि जनपद में पुलिस का राज कायम रहेगा और हर व्यक्ति की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर सूबेदार गिर्राज राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी, डा विकास प्रधान प्रताप नागर आलोक नागर लोकेश भाटी अमित अवाना राजकुमार रूपबास तहसील अध्यक्ष दादरीअशोक भाटी संजय कसाना कृष्ण नागर सहित आदि लोग मौजूद हैं।