Noida News नोएडा (चेतना मंच)।नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के सेक्टर-132 स्थित डीपीएस स्कूल के पास बीती रात्रि ई रिक्शा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गईNoida News
Noida News
थाना प्रभारी अजय सिंह चाहत ने बताया की बीती रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-132 स्थित डीपीएस स्कूल के पास सडक़ हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत भंगेल स्थित सीएचसी पहुंचाया उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान चंद्र प्रकाश पुत्र हरिप्रसाद निवासी हमीरपुर के रूप में हुई। चंद्रप्रकाश अपने परिजनों के साथ सेक्टर-131 में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चंद्र प्रकाश अपनी बाइक से आ रहा था। सामने से आ रहे एक रिक्शा चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।Noida News
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।