Noida News : गुरु गोविंद सिंह का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
Noida News : Birthday of Guru Gobind Singh celebrated with pomp
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:46 AM
Noida News : पंजाबी समाज ने धूमधाम से सच्चे बादशाह गुरु गोविंद सिंह महाराज का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर नोएडा में धूमधाम से शाहाना कीर्तन निकालाा गया जो सुबह गुरु हरीकृषण साहेब सेक्टर-12 से चलकर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा सेक्टर 18 पहुँचा।
Noida News :
जन्मदिवस पर सैक्टर-12 के लगभग सभी मार्ग केसरिया बानों से खिल उठे थे। चारों और गुरु ग्रंथ साहब की वाणी सुनाई दे रही थी।
सिख समाज तथा पंजाबी समाज सच्चे बादशाह की जयंती के उपलक्ष्य में नोएडा सैक्टर-12 गुरुद्वारे से सैक्टर-21, 25 होते हए पैदल सैक्टर 18 गुरुद्वारे तक कीर्तन करते हुए पहुँचा। जुलूस में कोई थक न जाये इसलिए गुरुसंगतों ने जगह जगह विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए थे। नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर नोएडा पंजाबी समाज द्वारा पकोड़ा चाय बांटकर स्वागत किया गया और लगभग 1500 लोगों को कढी चावल का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान नोएडा पंजाबी समाज के सभी सदस्यों के अलावा विपिन मल्हन, टीएस अरोड़ा, सूरज वर्मा, जीएस चड्ढा, संदीप मल्होत्रा, पीपी सभरवाल नीरू शर्मा, जे पी उप्पल मौजूद थे।
सेक्टर-25, सेक्टर-37 गुरुवारों से भी रास्ते में लंगर प्रसाद का पूरा इंतजाम था। शाहाना नगर कीर्तन का स्वागत एवं लंगर प्रशाद समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी के नेतृत्व में गौरव चाचरा,द्वारा किया गया। इस दौरान गौरव चाचरा, गौरव कुमार यादव,एस पी कालरा, विरेंदर मेहता, विनीत मेहता, गौरव सिंघल, बीर बहादुर, रामबीर, राकेश खन्ना, राजीव छाबरा, जुगल किशोर, ज्योति , ऊदी,तात्या, साईअंश, प्रदीप खत्री, रिशु, सुमित आदि उपस्थित रहे। जुलूस में बच्चे तथा युवा राह में रुक रुक कर तलवार बाजी, गत्तको के खेल दिखा रहे थे।
नर में हर है हर में नर है
गुरु नानक एव जी का तो मानना था की भक्ति हमेशा दिल से की जाती है और इसेक लिए कहीं भी किसी विशेष स्थान पर बैठने की आवयकता नहीं है। जहां भी आप बैठ ईश्वर का स्मरण करें वहीं रब है। यानि रब एक है सिर्फ उसके नाम अनेक हैं। गीता में भी भगवान श्री कृष्ण ने कहा था नर में हर है, हर में नर है, नर में ही हरी है। यूं शांति से शब्द-कीर्तन गाता ये जलूस गुरुद्वारा सैक्टर-18 पर लंगर प्रसाद के साथ पूर्ण हुआ।