Noida News : भाजपा नेता का कारनामा , फेस-2 की मंडी में कैंटीन के अंदर खोल दी फल की दुकान
BJP Leader OPen Fruit shop in Canteen
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:46 AM
Noida News : नोएडा। भाजपा सरकार जहां भ्रष्टाचार पर हथौड़ा चला रही है। वहीं भाजपा के लोग ही भ्रष्टïाचार को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। फेस 2 स्थित फल एवं सब्जी मंडी में स्थित कैंटीन में बिसरख के रहने वाले एक भाजपा नेता ने कब्जा करके उस पर फल की दुकान खुलवा दी है। जब इस संबंध में मंडी समिति के सचिव से बात की गई तो उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि इस मामले की जानकारी मुझे नहीं है बताया जाता है कि बिसरख के रहने वाले उक्त भाजपा नेता कैंटीन पर ही कब्जा करके उसमें फल की दुकान खुलवा दी यह बात चर्चा का विषय बना हुआ है। यही नहीं मंडी में अवैध रूप से दुकान लगवाने का काम उक्त भाजपा नेता द्वारा गत कई वर्षों से किया जा रहा है।
Noida News :
सूत्र बताते हैं कि मंडी में केवल आवंटित दुकानों पर ही फल एवं सब्जी की बिक्री हो सकती है। लेकिन भाजपा नेता आवंटित दुकानों के सामने अवैध रूप से रेहड़ी पटरी वालों से सुविधा शुल्क लेकर दुकान लगवाने का काम कर रहा है। मंडी में स्थित दुकानों के सामने अवैध रूप से लगवाई जा रही दुकानों से उक्त भाजपा नेता के गुर्गों द्वारा अवैध रूप से वसूली की जाती है।
इस कार्य में मंडी समिति कर्मचारी एवं अधिकारी भी संलिप्त बताए जाते हैं। यदि भाजपा सरकार में भाजपा नेता ही अवैध कामों को अंजाम देंगे तो सरकार का अपराध के प्रति जीरो टारलैंस का अभियान कैसे पूरा होगा।