Noida News : भाजपा अध्यक्ष ने शिवम मावी को दी बधाई
Noida News: BJP President congratulated Shivam Mavi
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:45 AM
Noida News : नोएडा भाजपा जि़लाध्यक्ष मनोज गुप्ता अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रसिद्घ क्रिकेटर शिवम मावी के घर पहुँचे तथा बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मनोज गुप्ता ने प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद यादव से भी शिवम् की फ़ोन पर बात कराई। मंत्री ने शिवम् मावी को नोएडा और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए बहुत शुभकामनाएँ दी और जल्द ही उनसे मिलने को कहा।
Noida News :
इस मौक़े पर मनोज गुप्ता के साथ भाजपा के उमेश त्यागी, चमन अवाना, उमेश यादव, सोनू राणा, अखिलेश पाल, कुन्दन कुमार, विपिन झा, अनिल मावी, अरविंद कुमार आदि लोग भी मौजूद रहे।