Noida News : प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 12 प्रस्तावों पर मंथन
Board Meeting At Noida Authority office
भारत
RP Raghuvanshi
12 Nov 2022 06:58 PM
Noida News : नोएडा । आज सेक्टर-6 प्राधिकरण कार्यालय में नोएडा प्राधिकरण की 207वीं बोर्ड बैठक हो रही है। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता उप्र औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) अरविंद कुमार कर रहे हैं। बोर्ड बैठक में नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी के अलावा अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं।
Noida News :
आज हो रही बोर्ड बैठक में डॉग पॉलिसी तथा भवनों के लिए स्ट्रक्चरल पॉलिसी समेत कुल 12 प्रस्ताव रखे गए । सूत्रों ने बताया कि बोर्ड बैठक में डॉग तथा स्ट्रक्चरल पॉलिसी के एजेंडे पर मुहर लगा दी गई। वहीं सेक्टर-151 में हेलीपोर्ट योजना, सेक्टर 82 में बस अड्डे का निर्माण, स्पोर्ट्स सिटी योजना, भूखंडों की नीलामी तथा पुलिस कमिश्नर को 100 वाहन देने समेत अन्य एजेंडे भी रखे गए हैं।
इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) प्रभाष कुमार, मानवेन्द्र सिंह, उप महाप्रबंधक एस पी सिंह, उप महाप्रबंधक इंदु प्रकाश सिंह समेत कई मौजूद थे।