Noida News : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बने चौहान
RP Singh Chauhan
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:34 PM
Noida News : नोएडा । मजदूर नेता एवं समाजसेवी आरपी सिंह चौहान को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट का राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार ने की है।
Noida News :
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परमार ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री अधिक से अधिक लोगों को संगठन में शामिल कर समाज हित के लिए संघर्ष करेंगे। नवनियुक्त राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री आरपी सिंह चौहान ने कहा कि वह संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। क्षत्रिय समाज के लोगों व खासकर युवाओं को जागरूक करने के लिए वह जल्द ही अभियान चलाएंगे। युवाओं को अपनी प्राचीन संस्कृति व क्षत्रिय समाज के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देने के लिए समय-समय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीति दहेज व नशे के खिलाफ भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। क्षत्रिय महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को लेख के माध्यम से समाज के सभी लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज की प्रतिभाओं व मेधावी बच्चों को भी जल्द कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा।