Noida News : सुरक्षा एजेंसियों व आरडब्ल्यूए संग की कमिश्नर ने बैठक
Noida News: Commissioner meeting with security agencies and RWA
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:17 AM
Noida News : विभिन्न सिक्योरिटी एजेंसियों तथा आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मुलाकात की। सेक्टर-108 पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में सुरक्षा एजेंसियों ने कमिश्नर के सामने अपनी समस्याएं रखीं। जिसमें पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया को सुलभ बनाना, सुरक्षा गार्डस को चेक करने, सोसायटियों में आपसी विवाद आदि की शिकायतों, यातायात व्यव्स्था संबंधी एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाया गया। कमिश्नरेट के अंतर्गत वेंडर्स(ठेली, रेहड़ी, पटरी आदि) के पहचान हेतु वेरिफिकेशन पॉलिसी को लाने के संबंध में बात रखी गई। पुलिस कमिश्नर ने जल्द ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
पुलिस कमिश्नर द्वारा यातायात संबंधी शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु डीसीपी ट्रैफिक को निर्देशित किया गया।
Noida News :
पुलिस कमिश्नर ने भविष्य में पदाधिकारियों की समस्याओं के संज्ञान हेतु मासिक मीटिंग आयोजित करने की बात कही जोकि डीसीपी जोन स्तर पर की जाएगी। सिक्योरिटी एजेंसियों की समीक्षा भी की जाएगी जिससे कोई अनियमितता न हो।
अंत में पुलिस कमिश्नर द्वारा पुलिस और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों व सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय को बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया ताकि बहुत सी समस्याओं को प्रारंभिक स्तर पर ही सुलझाया जा सके।
मीटिंग के दौरान अपर पुलिस आयुक्त श्री रवि शंकर छवि, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्रीमती भारती सिंह, डीसीपी नोएडा हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल श्री रामबदन सिंह, डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद, एडीसीपी क्राइम/स्टॉफ ऑफिसर अनिल कुमार यादव, एडीसीपी नोएडा श्री आशुतोष द्विवेदी, सम्मानित पत्रकार बंधु, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी एवं सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहे।