Noida News : छपरौला आरओबी के पास अधूरी सड़क निर्माण की मंत्री से शिकायत
Complaint to the minister of incomplete road construction near Chhapraula ROB
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:08 AM
Noida News : भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश मंत्री व सहारनपुर के प्रभारी नवाब सिंह नागर ने छपरौला रेल ओवरब्रिज के दोनों ओर अधूरी सड़क का निर्माण करने के लिए कमर कस ली है। श्री नागर ने लोक निर्माण राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह को अधूरी सड़क का निर्माण करने के लिए मुलाकात की तथा पत्र सौंपा। लोनिवि मंत्री ने श्री नागर को आश्वासन दिया कि इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा।
पत्र में श्री नागर ने मांग की कि छपरौला ओवर ब्रिज रेल पटरी के ऊपर पिछले 5-6 वर्षों से बना पड़ा हुआ है, लेकिन दोनों ओर सड़क तक जोडऩे का कार्य अधूरा पड़ा है जिसके विषय में एक माह पूर्व रेल मंत्री से मिलकर इस कार्य को पूरा कराने का अनुरोध किया था। इस विषय में रेल मंत्री ने कहा था कि यह अधूरा कार्य उ.प्र. लोक निर्माण विभाग द्वारा होना है। इसके बारे में उन्होंने भी लोक निर्माण मंत्री को पत्र भेजकर अवगत करा दिया था उसके बाद अब लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह से मिलकर इस अधूरे पड़े कार्य को पूरा कराने का अनुरोध किया गया है।