Noida News : हिमाचल प्रदेश की जीत पर कांग्रेस ने बांटी मिठाई
Noida News: Congress distributed sweets on the victory of Himachal Pradesh
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:13 PM
Noida News : नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में बिशनपुरा स्थित नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय पर हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस की जीत पर मिठाई व लड्डू बांटकर जश्न मनाया।
Noida News :
इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए समस्त हिमाचलवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ-साथ उन्हें साधुवाद देते है।
हिमाचल की जनता ने इतिहास रच कर आज ये सन्देश साफ़ दे दिया है कि हिमाचल को विकास के पथ पर कांग्रेस ही ले कर जाएगी।
इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, पीसीसी सदस्य फिरे सिंह नागर, पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी, महासचिव जितेन्द्र चौधरी, सचिन तंवर, सन्नी तंवर, ऊधम नागर, अजब सिंह तंवर, विकास सिंह, पवन यादव, आदर्श वर्मा, निशांत नागर, अवनिष तंवर, मनोज कुमार, संतोष तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।