Noida News : अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति रोकने पर भड़के कांग्रेसी, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
Noida News: Congressmen agitated over stopping minority scholarship, submitted memorandum addressed to the President to the District Magistrate
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:37 PM
Noida News : अल्पसंख्यक छात्रों को प्री-मैट्रिक तक छात्रवृत्ति तथा मौलाना आजाद फेलोशिप बंद करने के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
Noida News :
ज्ञापन में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नोएडा महानगर चेयरमैन कादिर खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, पारसी तथा बौद्घ आदि अल्पसंख्यक जातियों के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा मौलाना आजाद फेलोशिप योजना निकाली थी। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यक को मिलने वाली छात्रवृत्ति योजना बंद कर दी है।
यह अल्पसंख्यक परिवार के छात्रों के साथ सरासर अन्याय है जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य दिनेश अवाना, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नोएडा महानगर चेयरमैन कादिर खान समेत कई पदाधिकारी मौजूद थेी।