Noida News : छपरौला-मारीपत आरओबी का निर्माण जल्द पूरा हो: नवाब सिंह
Nawab Singh Nagar meeting with Ashwani Vaishnav
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:23 PM
Noida News : नोएडा। छपरौला, मारीपत आरओबी का निर्माण जल्द कराने को लेकर पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने रेल मंत्री से मुलाकात की है। पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से भेंट की और उन्हें जनहित में छपरौला, सादुल्लापुर, मारीपत आरओबी के शीघ्र निर्माण को पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरओबी के निर्माण से ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जीटी रोड जाने वालों को सहूलियत होगी। रेल मंत्री ने श्री नागर को आश्वासन दिया कि आरओबी के अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के मंत्री को भी पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।
Noida News :
प्रमुख समाजसेवी कर्मवीर नागर ने भी पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर की इस पहल की सराहना की है। कर्मवीर नागर ने ही अधूरे बने आरओबी के मुददे को प्रमुखता के साथ उठाया था। कर्मवीर नागर ने कहा कि पूर्व मंत्री का धन्यवाद करूंगा की उन्होंने रेल मंत्री के सामने जनहित का यह मुददा उठाया। अक्सर देखा गया है कि जनप्रतिनिधि आमतौर पर जनहित के मुददों पर चुप्पी साधे रहते हैं। लेकिन श्री नागर की यह पहल सराहनीय है।