Noida News : सीपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण , जनता से भी लिया पुलिस की कार्यशैली का फीडबैक
Noida News: CP did surprise inspection of police stations, also took feedback from the public on the working style of the police
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:26 PM
Noida News : पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह कमिश्नरेट की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार द्वारा थानों का निरीक्षण कर रही हैं। बुधवार को भी उन्होंने नोएडा जोन के थाना फेस-1 तथा सेंट्रल जोन के थाना सूरजपुर व थाना फेस-2 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद व्यक्तियों से पुलिस की कार्यशैली को लेकर फीडबैक भी लिया।
Noida News :
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था रवि शंकर छवि के साथ थानों के निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, डाक कार्यालय एवं महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में खड़े लावारिस व सीज वाहनों के शीघ्र निस्तारण तथा थाना प्रभारियों को थाने पर प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का अविलंब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा थाने पर आने वाले सभी लोगों से मृद व्यवहार करने का निर्देश दिया।