Noida News : डीसीपी ने किया ई-चालान केन्द्र का शुभारंभ
DCP launches e-invoicing center
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:48 PM
Noida News : नोएडा । डीसीपी ट्रेफिक गणेश प्रसाद साहा ने सेक्टर-37 के एनएमआरसी परिसर में ई चालान केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के ई चालान किए जा रहे हैं। बहुत से लोगों को अपने वाहन का चालान होने की जानकारी नहीं हो पाती है। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य उन वाहन चालकों को राहत पहुंचाने का है जो सेक्टर 14 ए तक आने में असमर्थता या कठिनाई महसूस करते हैं। शहर के बीचोबीच बने इस केंद्र पर लोग पर अपने ई चालान का भुगतान कर सकते हैं। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि भविष्य में इस प्रकार के और ई चालान केंद्र स्थापित किए जाने की योजना है। ई चालान केंद्र पर आने वाले लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए पीए सिस्टम सहित अन्य माध्यमों से जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न टोल प्लाजा पर यातायात जागरूकता कैंप लगाकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
Noida News :
ई चालान केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर एसीपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम सिंह, रोड सेफ्टी प्रभारी टीएसआई राकेश, टीएसआई योगेंद्र व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।