Noida News : सेक्टर-9 के नाले में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से हडक़ंप मच गया। पुलिस जहां नशे में युवक के नाले में गिरने की बात कह रही है वही आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है।
Noida News :
थाना फेस-1 पुलिस को आज किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि सेक्टर-9 के नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त पंकज पुत्र रमेश निवासी जेजे कॉलोनी सेक्टर-10 के रूप में हुई। झूंडपुरा चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मनोज नशे का आदी था। विवाद के चलते उसकी पत्नी भी उससे अलग रह रही है। उन्होंने आशंका जताई कि संभवत नशे की हालत में पंकज नाले में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बता दें कि थाना फेस वन क्षेत्र में पूर्व में भी दो व्यक्तियों की लाश नालों से बरामद हो चुकी हैं।