Greater Noida News : Party with friends at night, Samsung company engineer found dead in the morning
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:18 AM
Noida News : थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सलारपुर गांव में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव छत पर पड़ा हुआ मिला है। मूल रूप से ग्राम बहलोल रामपुर बुलंदशहर निवासी (27 वर्षीय) अनिल पुत्र तेजवीर सिंह सलारपुर गांव में किराए पर रह रहा था। मंगलवार सुबह उसका शव मकान की छत पर पड़ा हुआ मिला। आस पड़ोस में रहने वाले किरायेदारों ने मकान मालिक व थाना सेक्टर-49 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Noida News :
थाना प्रभारी संदीप चौधरी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अनिल शराब का अत्यधिक सेवन करता था। वह अक्सर शराब के नशे में ही रहता था। उन्होंने आशंका जताई कि संभवत शराब के अत्यधिक सेवन की वजह से अनिल की मौत हुई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।