Noida News : थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के फोर्टिस अस्पताल के पास नाले से एक रिक्शा चालक का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि नशे में रिक्शा चालक नाले में गिर गया जिस कारण उसकी मौत हो गई।
Noida News :
थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आज सुबह किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि फोर्टिस अस्पताल की सर्विस रोड के नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवा कर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। नाले के पास एक रिक्शा भी खड़ा हुआ मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक संभवत: रिक्शा चालक था और शराब के नशे में वह बीती रात्रि नाले में गिर गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।