Noida News : ओएसडी से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल
Noida News: Delegation of traders met OSD
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:36 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल संजय जैन कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण मे डॉ अविनाश त्रिपाठी ओएसडी (इंडस्ट्रीज) से मिला। उनको उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष का एक सम्मान प्रतीक भेंट किया।
Noida News :
डॉ अविनाश त्रिपाठी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया कि नोएडा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जो भी व्यापारी व औद्योगिक साथियों के लाभ की स्कीमें एवं नीतियों से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल को अवगत कराते रहेंगे जिससे व्यापारियों एवं उद्यमियों को उचित रूप से जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
इस अवसर पर संजय जैन अध्यक्ष, अमित अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, फूल सिंह यादव उपाध्यक्ष, अजय लाल, पाल साहब, पंकज एबॉट समेत कई व्यवसायिक मौजूद रहे।