Noida News : रेहड़ी-पटरी के उत्पीडऩ के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन
Demonstration on Noida Authority against street harassment
भारत
चेतना मंच
12 Oct 2022 06:22 PM
Noida News : नोएडा । रेहड़ी-पटरी दुकानदारों का उत्पीडऩ करने तथा तोडफ़ोड़ करने के खिलाफ आज पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।
Noida News :
यूनियन के महामंत्री गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि पिछले काफी दिनों से प्राधिकरण तथा पुलिसकर्मी आये दिन रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदारों का उत्पीडऩ कर रहे हैं। उनकी दुकानों में तोडफ़ोड़ करके उनके साथ मारपीट की जा रही है। शिकायत के बाद न तो प्राधिकरण के अधिकारी कोई ध्यान दे रहे हैं और न ही उनका कोई वैकल्पिक समाधान बता रहे हैं। सड़कों पर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले सैकड़ों लोग प्राधिकरण व पुलिस की तानाशाही व तोडफ़ोड़ से भुखमरी के कगार पर है। उन्होंने मांग की है कि रेहड़ी-पटरी वालों का उत्पीडऩ व तोडफ़ोड़ को तुरंत बंद किया जाए तथा उनके स्थायी समाधान का रास्ता निकाला जाए। वेंडर्स का सत्यापन शुरू किया जाए तथा जिनका सत्यापन हो चुका है उनके तुरंत ड्रा करवाए जाएं।
इस दौरान महामंत्री गंगेश्वर दत्त शर्मा, नोएडा झुग्गी झोपड़ी संयुक्त पुनर्वास मंच के अध्यक्ष रमाकांत सिंह, कोषाध्यक्ष शाहबुद्दीन, उपाध्यक्ष ब्रहमपाल, सचिव उपदेश श्रीवास्तव, टीवीसी सदस्य पूनम देवी, विनोद रावत, अमरजीत राय, रविन्द्र साहू, सीटू जिला सचिव राम सागर, भीखू प्रसाद, रामस्वारथ, हरी गुप्ता, मंजू राय, लता सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।