Noida News: Distributed blankets to the patients of the district hospital
भारत
चेतना मंच
26 Dec 2022 07:57 PM
Noida news : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा ने जिला अस्पताल में मरीजों को कंबल बांटे। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने हर वार्ड में जाकर अपने हाथों से मरीजों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत कई पदाधिकारी तथा अस्पताल के सीएमएस मौजूद थे।
Noida News :
भाजपा नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि सुशासन दिवस पर नोएडा में 8 हजार गरीबों तथा बेसहारों को कंबल बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा विधायक पंकज सिंह के सौजन्य से 1000 स्वेटर का प्रबंध किया गया है जिन्हें महिला मंडल की अध्यक्षा गिरजा सिंह और उनकी महिला टीम द्वारा बच्चों को चिन्हित कर वितरण किए जाएंगे। हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने लगभग 8000 कंबल का प्रबंध किया है जिन्हें भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा रात में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के अलावा नारी निकेतन में जहां निराश्रित महिलाएं रहती है उनको भी कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे।
हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.पी. शर्मा ने बताया कि सर्दी का आगाज हो चुका है और हमारे देश में एक तबका ऐसा भी है जिसके पास ठंड से बचने के पर्याप्त साधन नहीं है इसलिए हमारी संस्था ने निर्णय लिया कि लगभग 8000 कंबल निर्धन वर्ग के लोगों को सर्दी से बचाने के लिए बांटे जाएंगे। यह पावन कार्य भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सहयोग से किया जाएगा।